खेल

बांग्लादेश क्रिकेट में विवाद की आंधी, जहानारा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना पर लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में एक बड़ा विवाद सामने आया है। टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपनी कप्तान निगार सुल्ताना जोती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जूनियर खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करती हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

‘जूनियर्स को थप्पड़ मारे जाते हैं’
जहानारा आलम ने बांग्लादेश के अखबार ‘कालेर कंठो’ को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने कहा, ‘ये कोई नई बात नहीं है, जोती (निगार का उपनाम और जर्सी पर लिखा नाम) जूनियर खिलाड़ियों को बहुत मारती है। हाल ही में हुए विश्व कप के दौरान कई जूनियर्स ने मुझसे कहा कि अब गलती नहीं करूंगी, वरना फिर थप्पड़ पड़ेगा। कुछ ने तो बताया कि उन्हें कल ही पीटा गया था।’ उ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *