Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
मनोरंजन

वायरल वीडियो बना मुसीबत, टीकू तलसानिया और मानसी पारेख के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई: अहमदाबाद की सड़कों पर एक फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ एक रोमांचक स्टंट अब गंभीर कानूनी मामला बन गया है। लोकप्रिय अभिनेत्री मानसी पारेख और दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया के खिलाफ अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आगामी गुजराती फिल्म ‘मिस्री’ के प्रमोशन के लिए शहर की बिजी सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट किए, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ी।

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के स्टंट वीडियो तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में मानसी पारेख को चलते हुए बाइक पर टाइटैनिक पोज में खड़े होते हुए देखा गया, जबकि टीकू तलसानिया बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते नजर आए। इस मंजर को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि सेलिब्रिटी होने का मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *