मनोरंजन

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। सोमवार को मेकर्स ने पार्ट 3 के अनाउंसमेंट के लिए 1 मिनट 14 सेंकड का वीडियो जारी किया।

वीडियो की शुरुआत अजय देवगन के डायलॉग से होती है। आखिरी में वो कहते हैं कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, आखिरी हिस्सा अभी बाकी है।

ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। यह तारीख इस फ्रेंचाइजी की स्टोरी में खास महत्व रखती है।

फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर दृश्यम 3’ में वापसी करेंगे। वहीं फिल्म में अजय के बच्चों का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *