Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फिर उठे सवाल, श्वेता सिंह कीर्ति का सनसनीखेज दावा

मुंबई: बॉलीवुड के टैलेंटेड और सबसे चर्चित कलाकारों में से एक रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी ये मामला लोगों के जेहन से गया नहीं है। अब एक बार फिर यह चर्चा सुर्खियों में है और इसकी वजह हैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने भाई की मौत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।

श्वेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में श्वेता का कहना है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी और यह बात उन्हें दो अलग-अलग साइकिक्स ने बताई। उन्होंने कहा, ‘एक साइकिक अमेरिका से थीं और दूसरी मुंबई की। दोनों ने एक जैसी बात कही कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की थी। श्वेता के इन दावों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड करने लगे।

‘आत्महत्या कैसे हो सकती है?’
श्वेता ने अपने बयान में कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में सुशांत मिले थे, वहां पंखे औ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *