इन्फ्लूएंसर उर्फी जावेद के साथ हाल ही में एक घटना घटी, जिसके बाद वो बहन के साथ शिकायत दर्ज करवाने तड़के 5 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची
इन्फ्लूएंसर उर्फी जावेद के साथ हाल ही में एक घटना घटी, जिसके बाद वो बहन के साथ शिकायत दर्ज करवाने तड़के 5 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। उर्फी ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव कहा है।
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने दादाजी नौरोजी नगर पुलिस स्टेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो बहन के साथ बैठी नजर आई हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘सुबह के 5 बजे हैं और मैं पुलिस स्टेशन में हूं। मेरे साथ जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव हुआ है। मैं और मेरी बहन हम एक मिनट भी नहीं सोए।’
