चौका लगते ही मैदान गूंज उठा खुशी से, टीम के सदस्य जेमिमा के साथ जश्न में शामिल
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने महिला वनडे इतिहास का सबसे सफल रन चेज करते हुए विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से मात दी। भारत के लिए अमनजोत कौर ने जैसे ही जीत का चौका लगाया, मैदान पर भारतीय महिला टीम के सदस्य खुशी से झूम उठे। वहीं, जेमिमा और अमनजोत ने एक दूसरे गले लगा लिया।
भारत ने रोका गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ
भारतीय महिला टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हर
