सेमीफाइनल में बारिश बनी बाधा तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें ICC का प्लान
नई दिल्ली: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, गुरुवार सुबह मुंबई में भारी बारिश की संभावना है और इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैच के दौरान भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। इससे पहले टूर्नामेंट के दौरान कई मुकाबले बारिश से प्रभावित हो चुके हैं, जिससे एक बार फिर क्रिकेट फैंस चिंतित हैं कि कहीं ये सेमीफाइनल भी अधूरा न रह जाए।
अगर बारिश से मैच नहीं हो सका तो क्या होगा?
अगर गुरुवार को मैच नहीं हो पाता, तो आईसीसी ने शुक्रवार को रिजर्व डे रखा है। यानी मुकाबला अगले दिन पूरा कराया जा सकता है, लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया, तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा। इसका कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में भारत को हराया था और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहा था। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर नॉकआउट मैच बिना नतीजे के समाप्त होता है, तो उच्च स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में जाती है।
फाइनल में जगह के लिए रोमांचक जंग
यह मुकाबला न सिर्फ फाइनल में जगह के लिए है बल्कि गौरव और बदले की कहानी भी है। भा
