Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टिकटों की कीमतों ने तोड़ा वनडे विश्व कप का रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्‍तान के महामुकाबले के टिकटों की कीमतों ने वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये पहली बार है, जब किसी क्रिकेट मैच के टिकट के रेट करोड़ों में हैं। बता दें कि दोनों चिर प्रतिद्वद्वी देशों के बीच ये हाईवोल्‍टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। ये भारत-पाकिस्‍तान के दुनियाभर में फैले क्रिकेट फैंस की दिवानगी ही है कि इस मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और ब्लैक में मिल रहे टिकट के दाम आसमान पर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का एक टिकट 1.86 करोड़ रुपए का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *