विदेश

माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से कैंसर का कोई प्रमाण नहीं

वाशिंगटन । विश्व स्वास्थ्य संगठन और विभिन्न कैंसर रिसर्च संस्थानों के अनुसार, माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से कैंसर का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। माइक्रोवेव रेडिएशन केवल खाने को गर्म करने के लिए होता है और यह खाने में रेडियोएक्टिविटी नहीं पैदा करता। लेकिन कुछ गलतियों से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। सबसे जरूरी है कि माइक्रोवेव में हमेशा “माइक्रोवेव सेफ” बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए। गलत बर्तन, जैसे कुछ प्लास्टिक कंटेनर, गर्म होने पर हानिकारक केमिकल छोड़ सकते हैं। एल्यूमिनियम फॉयल या किसी भी तरह के धातु के बर्तन कभी माइक्रोवेव में न डालें। विशेष रूप से प्रेग्नेंट महिलाओं को प्लास्टिक बर्तनों से बचना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल शरीर में जाकर स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसके बजाय कांच या सिरेमिक के बर्तन अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। कई लोग मानते हैं कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *