Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

सूडान में जारी हिंसा पर बौखलाया अमेरिका, सूडानी सेना और अर्धसैनिक बलों के कमांडरों पर लगाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह सूडान में ‘हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा। अमेरिका का दावा है कि लड़ाई में शामिल पक्ष संघर्ष विराम समझौते का पालन करने में विफल रहे हैं। अमेरिकी गृह विभाग के मुताबिक, अमेरिका सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ के बीच जारी संघर्ष में संलिप्त अधिकारियों के साथ ही कुछ अन्य लोगों, जोकि सूड़ान के लोकतांत्रिक परिवर्तन को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं या इसमें शामिल हैं, पर वीजा प्रतिबंध लगा रहा है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने चार मई को प्रतिबंधों के लिए आधार तय करते हुए एक कार्यकारी आदेश जारी किया था। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक बयान में कहा कि इन उपायों का उद्देश्य सूडान की शांति, सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना है।अमेरिका ने बृहस्पतिवार को सूडान के युद्धरत पक्षों से संघर्ष विराम वार्ता पर लौटने और शांति प्रयासों के लिए स्थायी संघर्ष विराम का पालन करने के वास्ते ठोस प्रयास करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *