विदेश

3I/ATLAS: दूसरी दुनिया से आया रहस्यमयी धूमकेतु, क्या दिसंबर में धरती से टकराएगा?

नई दिल्ली। दुनिया भर के वैज्ञानिकों (scientists) की नजर धूमकेतु 3I/ATLAS पर है। यह हमारे सौरमंडल (Solar System) के बाहर से आया है। वैज्ञानिक इसकी अनोखी विशेषताओं को समझने और अंतरिक्ष सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस पर लगातार नजर रख रहे हैं। यह हमारे सौरमंडल में आने वाला तीसरा अंतरतारकीय धूमकेतु है। सूर्य के करीब से गुजरने के बाद अब यह 19 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। धूमकेतु 3I/ATLAS को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह धूमकेतु आज सूरज के करीब से गुजरा। इस दौरान इसकी दूरी 21 करोड़ किमी रही। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके व्यवहार से ब्रह्मांड के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। इस धूमकेतु को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एटलस टेलीस्कोप ने खोजा था। यह अपने दुर्लभ गुणों, जैसे ‘ऐंटी टेल’ और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता की वजह से वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है।

नासा के मुताबिक, सूर्य और धरती के करीब से गुजरने के बाद भी इसके टकराने का कोई खतरा नहीं है। इससे पहले हमारे सौर मंडल में बाहर से आने वाले रहस्यमयी ‘ओउमुआमुआ’ (2017) और बोरिसोव (2019) धूमकेतु थे। हालांकि, वैज्ञानिकों की पकड़ में 3I/ATLAS धूमकेतु जल्दी आ गया।

कब हुई थी इसकी खोज?
चिली में नासा के एटलस टेलीस्कोप ने इसे सबसे पहले 1 जुलाई 2025 को खोजा था। इसकी कक्षा अतिपरवलयिक(Hyperbolic) है। इसका मतलब है कि यह गुजर जाएगा और कभी लौटकर नहीं आएगा। 30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *