मनोरंजन

वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप! रोहित गोदारा गैंग ने तेजी कहलों पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

मुंबई: कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर पर यह हमला रोहित गोदारा गैंग ने किया है और एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा गैंग ने पोस्ट में जान से मारने की धमकी भी दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जान से मारने की दी धमकी
‘भाईयों जो यह (कनाडा) में तेजी कहलों पर गोलीबारी हुई है, वह हमने करवायी है। इसके पेट में गोलिया लगी हैं। इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे। यह हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, हथिया देना और कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करने, उन पर अटैक करने की प्लॉनिंग करता था। हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे, जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा’।

लिखा, ‘मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *