देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, निक संग विदेश में की लक्ष्मी पूजा
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में परिवार और दोस्तों के बीच दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपराओं का ध्यान रखा। अभिनेत्री ने बिटिया मालती मैरी के साथ बाकायदा घर की सजावट की। फिर परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन किया। इसके बाद दोस्तों और परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाया।
देसी गर्ल ने शेयर कीं दिवाली बैश की फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिवाली बैश की झलकियां साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा मालती, निक जोनस के साथ लक्ष्मी पूजन कर रही हैं। इस दौरान देसी गर्ल ने व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं। पूजा के दौरान प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी मौजदू हैं। पूजा के बाद प्रिंयका ने रेड कलर के शरारा ड्रेस में दिवाली सेलिब्रेट की।
