कुछ खास आने वाला है! इमरान हाशमी की रहस्यमयी ‘OG’ झलक वायरल
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में नजर आने वाले हैं। पवन कल्याण की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘OG’ को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म को लेकर इमरान ने एक खास जानकारी देकर प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
‘OG’ को लेकर दी अहम जानकारी
इमरान हाशमी ने अपने एक्स अकाउंट पर आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘TheyCallHimOG’ को लेकर एक खास जानकारी दी है। इमरान ने ‘OG’ की एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक हाथ दिखाई दे रहा है, जिस पर सुनहरे रंग की घड़ी दिखाई दे रही है और साथ ही उस हाथ ने आवरग्लास पकड़ा हुआ है। इस खास तस्वीर के साथ नीचे फिल्म का नाम लिखा है – ‘They Call Him OG’ इस रहस्यमयी तस्वीर के साथ इमरान ने लिखा कि आज 2 सितंबर शाम ठीक 4:05pm पर फिल्म ‘ओजी’ के बारे में कुछ खास सामने आएगा।
फिल्म ‘OG’ के बारे में
फिल्म ‘They Call Him OG’ में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका
