टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह की ‘नागिन 7’ कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा
टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह की ‘नागिन 7’ कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस 18 से निकलकर नागिन फ्रैंचाइजी में एंट्री करने वाली ईशा सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अपनी जर्नी, फैमिली सपोर्ट, प्रियंका और नमिक जैसे को-स्टार्स से बॉन्डिंग, मुंबई-भोपाल के फर्क और नेगेटिविटी से दूर रहने की सीख शेयर कीं। पेश है बातचीत के कुछ प्रमुख अंश..
सवाल: नागिन इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी है। बिग बॉस 18 में रहते हुए ही इसकी बात पता चल गई थी। उस वक्त तो बता नहीं सकती थीं। पहली बार जब पता चला, तो क्या फीलिंग हुई?
जवाब: कलर्स मेरे लिए घर जैसा है। इतना बड़ा फ्रेंचाइजी, ऊपर से एकता मैम का शो और बालाजी टेलीफिल्म्स,सब कुछ परफेक्ट। ऑफर आया तो सोचा क्यों न ट्राई करें, कैरेक्टर बिल्कुल अलग था। नागिन शूटिंग ने नए मौके खोले।
सवाल: फैंस सोच रहे हैं कि आप खतरों के खिलाड़ी करेंगी?
जवाब: पिछले साल खतरों के खिलाड़ी में बहुत बुरा अनुभव हुआ था। अभी कोई प्लान नहीं है, लेकिन कभी-कभी ‘नेवर’ कहकर भी कर लिया जाता है। बिग बॉस से पहले भी मैंने मना किया था, लेकिन कर लिया। हो सकता है अगले साल सांप-बिच्छू वाले स्टंट्स कर रही हूं।
