कियारा आडवाणी मां बनने के पांच महीने बाद काम पर लौट चुकी
कियारा आडवाणी मां बनने के पांच महीने बाद काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्हें वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट किया और इंटरव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी आखिरी रिलीज फिल्म वॉर-2 की बिकिनी सीन पर बात की है। इसके अलावा उन्हें मेंटल हेल्थ और भी अलग-अलग मुद्दों पर बात की।
इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि आजकल वो अपनी बेटी सरायाह की खिलखिलाहट देख अपनी सारी थकान भूल जाती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे पलों और मदरहुड ने उनकी बॉडी के साथ उनके रिश्ते को बदल दिया है। मदरहुड की तुलना में एक-दो किलो वजन कम करना महत्वहीन लगता है, क्योंकि उसने ही उन्हें अपने शरीर का महत्व सिखाया है।
