टेस्ट हार के बाद फटे दिनेश कार्तिक के तेवर, BCCI और चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे
क्रिकेट | साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अपने घर में ही क्लीन स्वीप हो गई. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रनों से करारी मात दी और 25 सालों के बाद 2-0 से सीरीज अपने नाम की. ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के मामले में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर सेलेक्टर्स पर कई तीखे सवाल उठाए हैं |
टीम इंडिया की हार पर भड़के दिनेश कार्तिक
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की हार के
