Google Analytics Meta Pixel
खेल

ऋषभ पंत की वापसी, भारत ए की कप्तानी में संभालेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। पंत दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की लाल गेंद की सीरीज में शामिल होंगे। इतना ही नहीं पंत इस दौरान भारत ए टीम की कमान भी संभालेंगे। पंत को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी और तब से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं।

बीसीसीआई ने घोषित की भारत ए टीम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान कर दिया है। पंत चोट के कारण एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। लेकिन वह अब फिट हैं और मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *