खेल

पाकिस्तान टेस्ट टीम में हो सकता है बदलाव, आमिर ने किया PCB के फैसले पर टिप्पणी

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में जो नया-नया बदलाव हुआ है, उसे देखकर पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैरत में है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने PCB के फैसले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद रिजवान के साथ अच्छा नहीं हुआ. उनके साथ नाइंसाफी हुई है. मोहम्मद आमिर के मुताबिक रिजवान वनडे के बुरे कप्तान कहीं से नहीं थे. उन्हें कप्तानी की समझ थी. आमिर ने अपनी बात को रिजवान के आंकड़े गिनाते हुए और अच्छे से समझाया.

रिजवान की वनडे कप्तानी बुरी नहीं- आमिर
पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक बेशक रिजवान की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मगर ये भी देखना होगा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती है. उन्होंने साउथ अफ्रीका में सीरीज जीती है. आमिर ने आगे कहा कि पाकिस्तान के कई कप्तान आए और गए, मगर इन देशों में सीरीज जीतना उनके लिए दूर की कौड़ी ही रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *