लड़के से लड़की बनी अनाया और पापा संजय बांगर की दिवाली की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली: अनाया बांगर के लिए ये दिवाली बड़ी सौगात लेकर आई. ऐसा इसलिए क्योंकि इस खास मौके पर लड़का से लड़की बनने के बाद वो पहली बार अपने पापा संजय बांगर के साथ दिखीं. इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसप्लांट कराकर अनाया बांगर इस साल मार्च में वापस भारत लौटी थीं. उसके बाद से उन्हें लेकर उनके पिता संजय बांगर का ना तो कोई बयान सामने आया और ना ही दोनों की साथ में कोई तस्वीर दिखी. लेकिन, दिवाली के मौके पर कई सारे सवालों के जवाब मिलते दिखे, जब संजय बांगर के साथ अनाया ने अपनी फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की.
आर्यन से बनी अनाया
अनाया बांगर की पहचान पहले आर्यन बांगर के तौर पर थी. अपने पिता की तरह आर्यन भी क्रिकेटर बनना चाहता था, जो कि एक स्पिन ऑलराउंडर था. पिता संजय बांगर, आर्यन को अपने साथ प्रैक्टिस करने भी ले जाते थे. लेकिन, आर्यन के अनाया बनने के बाद संजय बांगर ने दूरी ही बना ली. लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं आर्यन के अनाया बनने के फैसले ने पिता संजय बांगर को उनसे दूर तो नहीं कर दिया?
लड़का से लड़की बनने के बाद पिता के साथ पहली फोटो
