साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 97 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं मिचेल स्टार्क को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। वियान मुल्डर 2 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
मैच के दूसरे दिन भी खेल बारिश से प्रभावित रहा। 2 दिनों में कुल 43 ओवर का ही खेल हो सका है। हालांकि तीसरे दिन कम बारिश का अनुमान है।
