Google Analytics Meta Pixel
खेल

रोहित शर्मा ने नेट्स से बुलाकर शुभमन गिल को दिए टिप्स, खिलाड़ियों की तैयारी तेज

नई दिल्ली: पर्थ में जो हुआ उसे भूलकर अब एडिलेड में जीत की डफली बजाने की बारी है. टीम इंडिया कमर कसकर तैयार है. और, जैसे मैदान पर विरोधी की पहली गेंद का सामना करते हैं रोहित शर्मा, ठीक वैसे ही प्रैक्टिस सेशन में भी सबसे पहले बल्ला लेकर वही उतरे. उन्होंने जी-तोड़ प्रैक्टिस की. रोहित के बाद विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी आए. मतलब पूरा का पूरा टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक साथ एडिलेड की नेट्स पर उतर गया. इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान जो सबसे खास बात रही, वो रहा रोहित शर्मा का सामने से शुभमन गिल को बल्लेबाजी करते देखना.

रोहित शर्मा ने गिल को दिए बैटिंग टिप्स
रोहित शर्मा ने ना सिर्फ शुभमन गिल को सामने से बल्लेबाजी करते देखा. बल्कि जब कुछ लगा कि गलत हो रहा है तो उन्होंने उन्हें नेट्स से बुलाकर टिप्स भी दिए. रोहित जब बता रहे थे, तो गिल उन्हें काफी ध्यान से सुन रहे थे. भारतीय पारी की शुरुआत करने का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इन्हीं दोनों के कंधे पर है. ऐसे में गिल के लिए रोहित के दिए टिप्स मायने रखते हैं.

एडिलेड में गिल और रोहित का रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *