Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

भतीजे के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा – अब और चुप नहीं रहूंगा

मुंबई: संगीत जगत में मलिक परिवार के भीतर चल रही तनातनी एक बार फिर सुर्खियों में है। मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने हाल ही में अपने भतीजे अमाल मलिक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। ‘बिग बॉस 19’ के घर में नजर आ रहे अमाल ने अपने चाचा पर पिता दब्बू मलिक के करियर को नुकसान पहुंचाने और 2005 की मुंबई बाढ़ के दौरान उन्हें छोड़ देने का आरोप लगाया था। अब अनु मलिक ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई दी है।

‘झूठ चाहे हजार बार बोला जाए, सच नहीं बनता’
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में अनु मलिक ने अमाल के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘एक झूठ को हजार बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। इंसान को हर बात पर ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *