बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर कई शिकायतें दर्ज हुई
बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। बंगाल की भाजपा नेता केया घोष ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
एक्ट्रेस श्रीलेखा पर आरोप हैं कि शुक्रवार को वो कोलकाता में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं। उसी दिन उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहुदा पोस्टर पकड़ी हुई थीं।
