Wednesday, October 21, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

ऑस्कर 2025 में फिल्म ‘लापता लेडीज’ का धमाका, इस कैटेगरी में हुई नॉमिनेट

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री हो गई हैं. इसकी घोषणा चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में, द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है. 97वें अकादमी पुरस्कारों के लिए लापता लेडीज को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए नॉमिनेट किया गया है.

‘लापता लेडीज’ का निर्देशन किरण राव ने किया है

‘लापता लेडीज’ का निर्देशन किरण राव ने और इसका निर्माण आमिर खान ने किया था. फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल ने अभिनय किया है. रवि किशन और छाया कदम ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया था. इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है.नए कलाकारों वाली यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से ही फैंस द्वारा काफी पसंद की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *