खेल

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम तय, मार्श करेंगे कमान

नई दिल्ली: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 19 अक्तूबर से शुरू होगी। वनडे टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। स्टार्क ने पिछले महीने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन अब वे भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में मैदान में उतरेंगे। भारत ने भी हाल ही में वनडे और टी20 टीम की घोषणा की थी। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जबकि शुभमन गिल अब भारत की वनडे टीम की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *