गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी का नजारा, हर्षित राणा की प्राइवेट कार में पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 अक्टूबर से होने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की गौतम गंभीर के घर पार्टी हुई. दूसरा टेस्ट चूंकि दिल्ली में है, जहां गौतम गंभीर का घर भी है, ऐसे में कोच साहेब ने पूरी टीम इंडिया के लिए डिनर का प्रबंध किया. हेड कोच के घर पर टीम इंडिया की ये डिनर पार्टी 8 अक्टूबर को हुई. सभी खिलाड़ी रात 8 बजे गौतम गंभीर के घर पर डिनर करने पहुंचे. गंभीर के घर हुई डिनर पार्टी में हर्षित राणा भी नजर आए.
हर्षित राणा ने डिनर पार्टी में अलग से मारी एंट्री
हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने जाने पर काफी सवाल उठे हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा ना होते हुए भी हर्षित राणा का गौतम गंभीर के घर डिनर करने पहुंचना, भारतीय टीम के हेड कोच से उनकी नजदीकियों की कहानी साफ कहता है. गंभीर के घर में हर्षित राणा की एंट्री हुई भी जरा अलग अंदाज में.
बस से टीम इंडिया, प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे हर्षित राणा
