वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, अब मामले की होगी आधिकारिक जांच
नई दिल्ली: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारत की अंडर 19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ये दौरा अब अपने आखिरी मुकाम पर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के बीच दूसरा मल्टी डे मैच 7 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जिसके साथ ही ये दौरा भी खत्म हो जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने से पहले वैभव सूर्यवंशी को वॉर्निंग मिली है. वैभव को सिर्फ वॉर्निंग देकर ही नहीं छोड़ा गया बल्कि ये भी कहा गया कि भारत लौटने पर उनकी जांच भी होगी.
