भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव, 5 खिलाड़ी बाहर
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इन दोनों टीमों को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. दोनों ही सीरीज में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 T20 की सीरीज खेली जानी है.
