भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज कब शुरू होगी? पूरा शेड्यूल देखें
क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि साउथ अफ्रीका का भारत दौरा अभी खत्म नहीं हुआ है। अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच में ज्यादा गैप नहीं है। ऐसे में आपको वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल नोट कर लेगा चाहिए।
केएल राहुल करेंगे वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी
भारतीय टीम अब वनडे सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं, इसलिए वे इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने काफी पहले ही
