मोहम्मद सिराज का सब्र टूटा, 4 घंटे की देरी पर नाराज़गी जाहिर
क्रिकेट | टीम इंडिया को अपने घर में एक और टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 408 रन के अंतर से मिली सबसे बड़ी और शर्मनाक शिकस्त के साथ ही सीरीज में भारतीय टीम का 0-2 से सूपड़ा साफ हो गया. टीम इंडिया के प्रदर्शन से फैंस गुस्से में हैं और खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं इस सीरीज में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे मोहम्मद सिराज एक अलग वजह से चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने सरेआम अपने गुस्से का इजहार किया है. उनका ये गुस्सा फूटा है एक एयरलाइन पर, जिससे उन्हें गुवाहाटी से अपने शहर हैदराबाद के लिए निकलना था |
बुधवार 26 नवंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खत्म हुआ. ये इस मैच का आखिरी दिन भी था, इसलिए मैच खत्म होने के साथ ही सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपने-अपने घरों के लिए या वनडे सीरीज के लिए रवाना हो गए. तेज गेंदबाज सिराज भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए वो टेस्ट सीरीज खत्म होने के साथ ही अपने घ
