सनी संस्कारी’ विवाद से उठी बहस, ऋषभ शेट्टी का शाहरुख खान पर बड़ा बयान
मुंबई: बहुत जिम्मेदारी थी, क्योंकि स्क्रिप्ट के स्केल का अंदाजा शुरुआत में ही हो गया था। हमें पता था कि हम एक बड़ी कहानी बयां करने जा रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन पर हमने काफी काम किया था पर फिर भी हर दिन हमें एक नया चैलेंज मिलता था। पहले भाग के लिए हमने दो साल और दूसरे भाग के लिए हमने तीन साल की रिसर्च की है। बड़ी जिम्मेदारी थी पर उसके लिए हम पहले से ही काफी तैयार थे।
गुलशन देवैया के साथ काम करके कैसा लगा?
गुलशन देवैया कमाल के एक्टर हैं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। वो खुद कर्नाटक से हैं तो उतनी दिक्कत आई नहीं उनको भी फिल्म पर काम करने में। उनके साथ एक अलग सा ही लगाव है। हम तीन-चार साल पहले मिले थे। एक दूसरी फिल्म पर साथ काम करने वाले थे पर कोविड की वजह से उस फिल्म का काम रुक गया। बाकी हां इतना जरूर है कि हमने फिल्म में राजा कुलाशेखरा का जो किरदार लिखा था वो गुलशन को सोचकर ही लिखा था। जिस तरह से उन्होंने यह किरदार निभाया मैं उससे बहुत खुश हूं।
बॉलीवुड की फिल्मों पर इन दिनों दक्षिण भारत की फिल्में भारी हैं। हालिया रिलीज ‘लोका चैप्टर 1’ ने
