मनोरंजन

कभी ट्विंकल को मान लिया गया था ऋषि कपूर की बेटी, सच सामने आते ही हंगामा

मुंबई: ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। शो के नए एपिसोड में आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान के तौर पर नजर आए। इस दौरान वरुण-आलिया के साथ ट्विंकल और काजोल ने काफी मस्ती की। इसी दौरान ट्विंकल खन्ना ने ऋषि कपूर से जुड़ा खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया। ये अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऋषि कपूर की शुभकामनाओं की वजह से हुई गलतफहमी
शो पर ट्विंकल ने वर्षों पहले ऋषि कपूर द्वारा जन्मदिन पर दी गईं शुभकामनाओं को याद किया। जिसके बाद लोगों को ये लगा था कि ट्विंकल ऋषि कपूर की नाजायज बेटी हैं। ये गलतफहमी ऋषि कपूर की अजीबोगरीब शुभकामनाओं की वजह से हुई थी। ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में बताया, ‘आलिया के ससुर की वजह से मैं लगभग कपूर बन ही गई थी। मेरे जन्मदिन पर उन्होंने बड़ी उदारता से ट्वीट किया, ‘अरे, पता है… जब तुम अपनी मां के पेट में थीं, तब मैंने उनके लिए गाना गाया था।’ इसलिए सबको लगा कि मैं उनकी नाजायज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *