यॉर्कर देख भूल जाओगे बुमराह को, लेकिन एक खिलाड़ी की कहानी ने किया सबको हैरान
नई दिल्ली: क्रिकेट में यॉर्कर का नाम आते ही दिलो-दिमाग में जो पहला नाम भारतीय फैंस के जहन में आता है, वो जसप्रीत बुमराह का होता है. बुमराह अपने यॉर्कर के लिए वर्ल्ड फेमस है. दुनिया के बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज भी उनके यॉर्कर के आगे घुटने टेक देते हैं. लेकिन, अब जिस गेंदबाज की फेंकी यॉर्कर के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसकी धार और ऱफ्तार भी बुमराह वाले यॉर्कर से कम नहीं हैं. ये यॉर्कर य़श ठाकुर ने डाली, जिस पर उन्होंने उस खिलाड़ी की गिल्ली नाप दी, जिसकी जिंदगी एक नोट के चलते बदली थी.
यश ठाकुर का सटीक यॉर्कर
यश ठाकुर की सटीक यॉर्कर और उसके असर का पूरा नजारा ईरानी कप में विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिखा. विदर्भ ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए पहली पारी में 342 रन बनाए. जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया जब खेलने उतरी तो वो सिर्फ 214 रन ही अपनी पहली पारी में बना सकी. रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी के दौरान यश ठाकुर की
