रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के लिए बनाया सबसे बड़ा प्लान, खूंखार विलेन करेगी तहलका
अजय देवगन साल 2026 के लिए तेजी से तैयारियां कर रहे हैं. इस साल उनकी 4 फिल्में रिलीज हुई थी, जिसमें से दो हिट रही, तो 2 का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया | अजय देवगन की फिलहाल जो फिल्म सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, वो Drishyam 3 है | जिससे अक्षय खन्ना बाहर हुए, तो मेकर्स ने एक्टर पर कई बड़े-बड़े खुलासे कर दिए | अजय देवगन की 2 फिल्मों की रिलीज डेट अगले साल के लिए पहले ही कंफर्म हो चुकी है. जल्द ही ‘धमाल 4‘ की नई डेट पता लगेगी | तो दूसरी ओर 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3‘ आएगी | इसी बीच रोहित शेट्टी और अजय देवगन की अगली फिल्म पर सॉलिड अपडेट आ गया है. जहां डायरेक्टर कुछ नया ही ट्राई कर रहे हैं |
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. पहले भी साथ में कई बड़ी फिल्मों पर काम किया है | साल 2024 में उनकी ‘सिंघम अगेन‘ रिलीज हुई थी. जिसका रामायण वाला कॉन्सेप्ट लोगों को बिल्कुल भी जमा नहीं. जिसके बाद जितनी कमाई हो सकती थी, उतनी भी हुई नहीं. अब अगली बड़ी फिल्म की तैयारी तेजी से चल रही है | जिसमें उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू भी शामिल है. हाल ही में एक रिपोर्ट से पता लगा कि शरमन जोशी भी फिल्म का हिस्सा होंगे |
