Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
खास खबर

भूकंप आया तब नरेंद्र मोदी ने परिवार से पहले वडनगर के ‘तोरण’ के बारे में पूछा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा परिवार से पहले वतन को महत्व दिया है। यह कहना है उनके बड़े भाई सोमाभाई का, जो गुजरात के वडनगर में वृद्धाश्रम चलाते हैं। दैनिक भास्कर की टीम उनसे बातचीत करने पहुंची। प्रधानमंत्री के भाई होने के बावजूद वे बेहद सादगी से रहते हैं। वे वहां एक छोटे से कमरे में साधारण सी पलंग पर बैठे थे। बगल में चार कुर्सियां रखी थीं। हमने उन्हें अपना परिचय दिया तो प्रेमपूर्वक उन्होंने हमारा सत्कार किया। मोदी के जन्मदिन पर हम उनके भाई से हुई खास बातचीत यहां पेश कर रहे हैं.

गुजरात में 26 जनवरी 2001 को भयानक भूकंप आया था। यहां गांव के गांव खत्म हो गए थे। उस समय हमारा परिवार गुजरात में अलग-अलग जगहों पर था। मैं वडनगर में ही रहता था और इसलिए परिवार को मेरी चिंता हो रही थी। मैंने बेटे और बहू से बात करने की खूब कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। आखिरकार मैंने नरेंद्र को फोन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *