भाजपा की दूसरी लिस्ट में 10 बेहद चौंकाने वाली बातें जानें
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग पड़ेगी। शनिवार दोपहर को अचानक राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई। बहुत दिनों के इंतजार के बाद भाजपा ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें उसने 83 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। ठीक कुछ देर बाद कांग्रेस ने बहुप्रतीक्षित अपनी पहली लिस्ट जारी कर सबको चौंक दिया। कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके बाद बसपा ने भी 10 उम्मीदवारों के नामों का खुलासा किया। भाजपा की दूसरी लिस्ट में कई बड़ी बातें आपको हैरान करेंगी।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का चूरू से टिकट काटकर तारानगर से दिया गया है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं।
वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही पांचवी बार चुनाव लड़ेंगी।
वसुंधरा के समर्थक प्रताप सिंह सिंघवी को छाबड़ा सीट व कालीचरण सराफ को मालवीय नगर से टिकट मिला है। कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है।
बीकानेर राजघराने से संबंध रखने वालीं सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व से चुनाव लड़ेंगी।