Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

ओएलएक्स पर सामान बेचने का विज्ञापन डाला, खरीदार बनकर खाते से उड़ाए 49 हजार

शहर के गुढ़ियारी थाने में दो महिलाओं ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। एक महिला को ओएलएक्स नाम की रीसेल साइट के जरिए तो दूसरी को कैश प्राइज का लालच देकर ठग लिया गया। दोंनों ही मामलों में पुलिस ने फोन करने वाले ठगों की जानकारी उनके अकाउंट नंबर की डीटेल ले ली है। अब संबंधित बैंक से पूछताछ के बाद इन प्रकरणों में आरोपियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

फोन पे के क्यूआर कोड से निकाल लिए रुपए
पहली शिकायत प्राची अग्रवाल नाम की महिला ने की है। प्राची ने बताया कि उसले ओएलएक्स पर घर की पुरानी आलमारी को बेचने का विज्ञापन पोस्ट किया। आरोपी ने महिला को फोन किया। आलमारी खरीदने की डील पक्की कर दी। इसके बाद उसने एक क्यूआर कोड महिला को भेजा। फोन पे एप को हैक कर ठगों ने तीन बार महिला के खाते से 49 हजार 997 रुपए निकाल लिए। पुलिस को पता चला है कि ठगों ने महिला के खाते से रकम निकालकर बंगाल की एक बैंक में ट्रांसफर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *