Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

फैंस की दुआएं हुईं कबूल, रोमांटिक ड्रामा में बेली और कॉनराड हुए एक

मुंबई: तीन सीजन तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘द समर आई टर्न्ड प्रिटी’ आखिरकार अपने आखिरी एपिसोड तक पहुंच गई। ग्यारहवें एपिसोड के साथ ही ना सिर्फ कहानी का द एंड हुआ बल्कि एक हैप्पी एंडिंग देकर मेकर्स ने फैंस को भी खुश कर दिया। इस दौरान फैंस जिन सवालों का बेसब्री से जवाब ढूंढ रहे थे, वो भी उन्हें मिल गया।

बेली और कॉनराड की कहानी
आखिरी एपिसोड की शुरुआत पेरिस से होती है, जहां बेली और कॉनराड की अंजाने में मुलाकात होती है। नए आत्मविश्वास के साथ बेली और वर्षों से दिल में दबे कॉनराड के जज्बात, दोनों के बीच पुरानी भावनाएं फिर से उमड़ने लगती हैं। शहर घूमाने के बहाने दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, लेकिन असली मोड़ तब आता है जब कॉनराड अपने दिल की बात कह देता है।

कॉनराड कबूल करता है कि उसने बेली से प्यार करना कभी नहीं छोड़ा और बेली भी बताती है कि उसके लिखे खत मुश्किल दिनों में उसका सहारा बने। हालांकि बेली झिझकती है, मगर जब उसे एहसास होता है कि उसकी खुशी कॉनराड के बिना अधूरी है, तो दौड़कर कॉनराड के पास जाती है और अपने प्यार का इजहार करती है। उसके गले में इन्फिनिटी नेकलेस दोनों के रिश्ते को मजबूत कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *