सोशल मीडिया पर छाईं आलिया भट्ट की ग्लैमरस फोटोज, दीपिका पादुकोण का जवाब वायरल
मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से ओटीटी की दुनिया में बतौर निर्देशक एंट्री कर रहे हैं। उनका पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज से स्ट्रीम हो रहा है। इससे पहले शो की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पति व अभिनेता रणबीर कपूर के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचीं। इवेंट में जाने से पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। अब इन तस्वीरों पर दीपिका पादुकोण के कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
दीपिका ने की आलिया की तारीफ
आलिया ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग में सफेद रंग की रिवीलिंग कट-आउट ड्रेस पहनकर पहुंची थींं। इस दौरान उन्होंने साथ में एक मैचिंग का शानदार हैंडबैग भी पकड़ा था। स्क्रीनिंग में शिरकत करने से पहले आलिया ने इस ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान समेत कई लोगों ने कमेंट करके आलिया की तारीफ की। लेकिन जिस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कमेंट था। दीपिका ने तारीफ करते हुए कमेंट में आलिया को शानदार बताया। दीपिका ने कमेंट में लिखा, ‘स्टनिंग’।
