विदेश

जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूछा-बताओ जुकरबर्ग-कूक कितना निवेश कर रहे हो

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ने व्हाइट हाउस में टेक इंडस्ट्री के दिग्गजों को डिनर पर बुलाया। ट्रंप ने इस दावत को हाई आईक्यू लोगों का जमावड़ा बताया। इस दावत में खाने के साथ-साथ पॉलिटिक्स, इकोनॉमी, निवेश और नौकरियों पर की गई। डिनर के दौरान ट्रंप ने टेक कंपनियों के मालिकों और सीईओ से पूछा कि वे अमेरिका में कितना निवेश कर रहे हैं। इस पर मेटा के मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वे अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रहे हैं।
इसके बाद ट्रंप एप्पल के सीईओ टिम कूक की ओर मुखातिब हुए। उन्होंने टिम कूक से पूछा और टिम…एप्पल अमेरिका में कितना पैसा लगाएगा? क्योंकि मुझे पता है कि यह बहुत ज़्यादा होने वाला है और आप जानते ही हैं, आप कहीं और थे, और अब आप सचमुच बड़े पैमाने पर वापस लौट रहे हैं। आप कितना पैसा लगाएंगे? इस पर कूक ने कहा कि वे अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रहे हैं।
ट्रंप ने आगे कहा कि 600 अरब डॉलर, बढ़िया है, बहुत सारी नौकरियां आएंगी। हमें ऐसा करके बहुत गर्व हो रहा है। आपका धन्यवाद, मैं इसकी सराहना करता हूं। ट्रंप की डिनर पार्टी में एलॉन मस्क को नहीं बुलाया था इसके बाद ट्रंप गूगल के सुंदर पिचाई से बात की और उनसे पूछा कि वे कितना पैसा लगा रहे हैं। पिचाई ने कहा कि हम 100 बिलियन डॉलर से काफी ऊपर है। अगले दो सालों में अमेरिका में यह 250 बिलियन डॉलर हो जाएगा। इस पर ट्रंप ने कहा कि बहुत बढ़िया। हमें आप पर गर्व है। शुक्रिया, ढेर सारी नौकरियां पैदा होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *