Google Analytics Meta Pixel
विदेश

मुश्किलों के बीच अफगानियों पर टूटा पहाड़, फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप

काबुल। अफगानिस्तान में एक बार फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व में था। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को आए भूकंप का केंद्र 34.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.79 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में था। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी। यह ताजा भूकंप हाल के दिनों में नांगरहार और पड़ोसी कुनार, लघमन और नूरिस्तान प्रांतों में आए भूकंपों की एक सीरीज के बाद आया है। सबसे विनाशकारी, 6.0 तीव्रता का भूकंप रविवार देर रात आया था, जिससे व्यापक विनाश और जान-माल का भारी नुकसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *