सोने-चांदी के दाम आज यानी 28 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए
सोने-चांदी के दाम आज यानी 28 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 622 रुपए बढ़कर 1,01,506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,00,884 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,240 रुपए बढ़कर 1,17,110 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,15,870 रुपए थी।
