भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका को उम्मीद है कि वह भारत के साथ अच्छा समझौता कर सकता
भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका को उम्मीद है कि वह भारत के साथ अच्छा समझौता कर सकता है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्ते काफी पेचीदा हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि दोनों देश आखिरकार एक साथ आएंगे।
अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है, जो आज से लागू हो गया है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसे लेकर भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर भारत को अलग से टारगेट किया है। जबकि और भी देश रूस से तेल खरीद रहे हैं।
