28 अगस्त को सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80,081 के स्तर पर बंद हुआ
आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त को सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80,081 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 211 अंक की गिरावट रही, ये 24,501 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। HCLटेक और TCS सहित कुल 7 शेयरों में 1% से 2.8% तक की गिरावट रही। टाइटन, L&T में में 1.2% तक की तेजी रही।
निफ्टी के 50 में 36 शेयर्स गिरे, जबकि 14 चढ़कर बंद हुए। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट रही। IT, बैंकिंग, FMCG और रियल्टी सबसे ज्यादा 1.5% तक गिरे।