एशिया कप टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, वरुण धवन ने वीडियो डालकर दिया साथ
मुंबई : वरुण धवन का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वो कई मौकों पर टीम इंडिया का सपोर्ट करते दिखे हैं। अब एशिया कप के लिए घोषित हुई टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर का नाम न होने पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर अब वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वरुण धवन की इस स्टोरी को श्रेयस अय्यर के सपोर्ट में माना जा रहा है।
वीडियो में श्रेयस बोले- ‘कोई तुम्हारी मदद नहीं करेगा…’
अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को री-शेयर किया है। यह वीडियो श्रेयस अय्यर का है। इस वीडियो में श्रेयस के अलग-अलग मौकों के वीडियो हैं, जहां श्रेयस अपने बारे में बात कर रहे हैं। इसमें वो उन मौकों की भी बात कर रहे हैं, जब उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। वीडियो में श्रेयस कहते हैं, ‘जहां मुझे लगा था कि मैं टीम में चुना जाउंगा, मुझे नहीं चुना गया था।’
इसके अलावा श्रेयस के कुछ और मौकों की भी क्लिप है। वीडियो में एक जगह पर श्रेयस कह रहे हैं कि मेरा ऐसा मानना है कि यहां तुम्हारे सिवा कोई भी तुम्हें सपोर्ट नहीं करता है। ये तुम्हारी तुमसे ही लड़ाई है, कोई और तुम्हारे मुश्किल वक्त में
