Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने किया राज कुंद्रा को सपोर्ट, बोलीं- तुम सालों से मेरे हीरो हो

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि वह कई साल से उनके हीरो हैं।

पति राज के लिए शिल्पा का खास पोस्ट

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मेहर’ की शानदार झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘वाह, पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिल गया है, लेकिन वो कई साल से मेरे हीरो रहे हैं। फिल्मों में आपका स्वागत है राज कुंद्रा आपको और मेहर की पूरी टीम को अपार सफलता की शुभकामनाएं।’ इसके साथ ही शिल्पा ने फिल्म के निर्देशक राकेश मेहता, निर्माता और गीता बसरा को भी शुभकामनाएं दीं। शिल्पा ने आगे लिखा, ‘गाने बहुत पसंद आए और अब ट्रेलर भी। फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है। पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों। 5 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *