पीआर स्टंट या सचमुच विवाद? दिनेश विजन की फिल्मों ने खूब बटोरी सुर्खियां
मुंबई : फिल्मों का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्सर कोई न कोई फिल्म को लेकर विवाद छिड़ जाता है। कई बार इन विवादों का फिल्मों को फायदा होता है, तो कई बार ये विवाद फिल्मों के लिए घातक साबित हो जाते हैं। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्मों को लेकर होने वाले विवादों को लेकर कई बार ये भी कहा जाता है कि ये फिल्म को चर्चा में लाने के लिए और थिएटर में दर्शकों को खींचने के लिए मेकर्स का एक पीआर स्टंट होता है। इन दिनों दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ विवादों में घिरी हुई है।
कई रिलीज डेट टलने के बाद फाइनली 29 अगस्त को आने वाली यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब दिनेश विजन की फिल्म विवादों में घिरी हो। खासकर इस साल रिलीज हुई मैडॉक की लगभग हर फिल्म को लेकर ही रिलीज से पहले विवाद हुआ है, जिससे फिल्मों को जबरदस्त पब्लिसिटी भी मिली है और विवाद के बाद रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही है। ऐसे में अब सवाल ये ही उठता है कि क्या विवाद, फिल्मों को हिट कराने का एक नया पीआर स्टंट बन गए हैं। जानते हैं मैडॉक की इस साल रिलीज हुई किन फिल्मों पर छिड़े विवाद।
स्काई फोर्स:अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या की पहचान को लेकर विवाद
मैडॉक के लिए साल 2025 की शुरुआत अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से हुई। फिल्म की कहानी 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले पर केंद्रित है। इस फिल्म को लेकर विवाद उठा कि फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या को तमिल के रूप
