मनोरंजन

फैंस ने देखा ‘बागी 4’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया टाइगर का इंटेंस लुक

मुंबई: ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ जैसी अब एक और फिल्म आ रही है, नाम है ‘बागी 4’। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ का आज ट्रेलर सामने आया है, जिसमें हद से ज्यादा खूनखराबा और एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में फिल्म का हर किरदार एक्शन करता नजर आ रहा है। जानते हैं कि 3 मिनट से ऊपर के इस ट्रेलर को देखकर लोग क्या प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टाइगर की हुई तारीफ
इस ट्रेलर को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ नेटिजंस इसे मास एंटरटेनर बता रहे हैं, तो कुछ ट्रेलर में हद से अधिक खूनखराबे की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए लिखा कि टाइगर ने यहां कमाल कर दिया है। उन्होंने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो वो और भी शानदार कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने ट्रेलर को शानदार बताते हुए उसकी तारीफ की है।

रॉनी की कहानी जानने को बेकरार दर्शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *