Google Analytics Meta Pixel
खेल

18 विकेट वाले ऑलराउंडर का DPL में बुरा हाल, फॉर्म पर छाया संकट

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शानदार शतक ठोकने वाला पंजाब किंग्स का सलामी बल्लेबाज दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में रन बनाने के लिए तरस गए गया. इस लीग में ये खिलाड़ी अब तक तीन मैच खेल चुका है, लेकिन अभी तक वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. इस खिलाड़ी ने IPL 2025 में 475 रन बनाए थे. इसके अलावा इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर खेलते हुए IPL में 18 विकेट चटकाने वाला स्पिनर DPL 2025 में एक बार फिर विकेट चटकाने में नाकाम रहा. इन दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से आउटर दिल्ली वॉरियर्स को इस लीग में दूसरी हार झेलनी पड़ी. दिल्ली वॉरियर्स को नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने हराया.

प्रियांश और सुयश ने किया निराश

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या को 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके पंजाब किंग्स के इस फैसले को सही साबित भी किया था, लेकिन DPL 2025 में आते ही वो खेलना भूल गए हैं. लगातार तीसरे मैच में भी वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. पहले दो मैचों में 26 और 16 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए तीसरे मुकाबले में केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *